Home » News Update » तीन बागी सहित इन लोगों को टिकट दे सकता है (झामुमो) तीन नाम तो फाइनल

तीन बागी सहित इन लोगों को टिकट दे सकता है (झामुमो) तीन नाम तो फाइनल

Ranchi : झारखंड में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही यहां की प्रमुख पार्टियों के संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर कयास लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में JMM यानी झारखंड मुक्त‍ि मोर्चा के संभावित उम्मीदवारों के सामने आये हैं, जिन पर मुहर लगना लगभग तय माना जा रहा है। इनमें दूसरे दलों के बागी नेताओं के नाम की भी खूब चर्चा हो रही है। इनमें भाजपा के बागी गणेश महली को सरायकोला सीट से लड़ाने की बात कही जा रही है। भाजपा छोड़ झामुमो का दामन थाम चुके अनंत प्रताप देव को भवनाथपुर सीट से और चंदनकियारी सीट से आजसू पार्टी के बागी उमाकांत रजक को JMM से टिकट मिलने की संभावना प्रबल है। इसके अलावा झामुमो से जिन नामों पर लगभग मुहर लग चुकी है, उनमें बरहेट से मुख्यंमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय से कल्पना सोरेन, गिरिडीह सीट से सुदिव्य कुमार सोनू, सरायकेला से गणेश महली, मझगांव से निरल पूर्ति, चाईबासा से दीपक बिरुआ, दुमका से बसंत सोरेन, गुमला से भूषण तिर्की, सिसई ये झिगा सुसारन होरो, मधुपुर से हफीजुल अंसारी, सिमरिया से मनोज चंद्रा, नाला से रबिन्द्र नाथ महतो, तमाड़ से विकास सिंह मुंडा, टुंडी से मथुरा महतो, डुमरी से बेबी देवी और लातेहार से बैद्यनाथ राम के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal