Gomia: गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो का आगामी दिनांक 25.10.2024 दिन शुक्रवार को गोमिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-34 से INDIA ALLIANCE समर्थित झामुमो प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पर्चा दाखिल करने का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है. सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करने के बाद दोपहर में एक सभा भी होगी। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक महोदया कल्पना मुर्मू सोरेन सहित झामुमो एवं INDIA गठबंधन के बड़े नेता भी शामिल होंगें। गोमिया विधानसभा क्षेत्र झामुमो एवं INDIA गठबंधन के पदाधिकारीगण, सम्मानित कर्मठ कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एव समर्थकों से अपील है कि 25 अक्टूबर को भारी से भारी संख्या में तेनुघाट में श्री प्रसाद के नामांकन सभा में शामिल होकर नामांकन सभा कार्यक्रम को सफल बनाएं।
शिव शंकर सिंह की रिपोर्ट,
