तेनुघाट: तेनुघाट बस स्टैंड के पास में नाई समाज की बैठक कमल ठाकुर की अध्यक्षता आहूत की गई । बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति प्रत्येक शनिवार को सैलून दुकान बंद रखा जाएगा । किसी पर्व त्यौहार में शनिवार को खोले जाने की बात पर समाज के पदाधिकारी के निर्णय और विचारों उपरांत खोला जा सकेगा । बैठक में मनोज कुमार ठाकुर को अध्यक्ष, विंदेश ठाकुर को सचिव एवं पप्पू ठाकुर को कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से चयन किया गया । बैठक में विष्णु ठाकुर, मधु ठाकुर, प्रदीप ठाकुर सहित सभी ने एक स्वर में कहा कि आगामी माह विधान सभा का चुनाव है । सभी दलों के नेताओं के द्वारा नाई जाती को उपेक्षित कर चलते रहे है । इस बार जो भी दल के नेता हमारी हक और अधिकार का बात करेगा नाई समाज उसी का सहयोग करेगा । साथ ही उन्हें बताया कि बहुत जल्द अनुमंडल स्तर की बैठक तेनुघाट में नाई समाज के द्वारा की जायेगी और आनेवाले चुनाव की भी चर्चा की जाएगी । मौके पर लाल बहादुर शर्मा, सुरेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, साधु ठाकुर, पवन ठाकुर, प्रदीप शर्मा, मुकेश कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे ।

