Home » News Update » भाजपा उम्मीदवार माधव महतो के नाम को लेकर कुंडहित बजार में जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा उम्मीदवार माधव महतो के नाम को लेकर कुंडहित बजार में जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

जामताड़ा : शुक्रवार को सत्यानंद झा बाटुल के समर्थकों ने आगामी विधानसभा चुनाव में नाला विधानसभा से संभावित भाजपा उम्मीदवार माधव महतो के नाम को लेकर कुंडहित बाजार में जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सत्यानंद झा बाटुल के समर्थकों ने कहा कि नाला विधानसभा से संभावित भाजपा उम्मीदवार नाम माधव महतो के कारण पिछले दो विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार हुई है। नाला विधानसभा की 99% जनता माधव महतो के नाम से अपरिचित हैं। समर्थकों का कहना है कि अगर नाला विधानसभा क्षेत्र से माधव चंद्र महतो को भाजपा उम्मीदवार बनाया जाता है तो सभी कुंडहित मंडल एवं बागडेहरी मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता छोड़ देंगे। सत्यानंद झा बाटुल के समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि नाला विधानसभा से संभावित उम्मीदवार माधव महतो ने पिछले दो विधानसभा चुनाव में नाला में भाजपा का हार का बड़ा कारण है और संभावित उम्मीदवार पर दल बदलू होने का आरोप लगाया। सभी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर इस व्यक्ति विशेष को भारतीय जनता पार्टी भाजपा से उम्मीदवार बनाती है तो यह व्यक्ति कभी भी पार्टी के साथ विश्वास घात कर सकता है। मौके प्रमुख के रूप से सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता गण एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal