गोमियां: 80 के दशक से गोमियां की राजनीत में सदा सक्रिय रहे पूर्वमंत्री-बिहार/झारखंड सरकार एवं जनता के चहिते-विधायक माधवलाल सिंह जी ने अपनी बृद्धावस्था एवं समय के साथ स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर राजनीति से सन्यास लेने का फैसला अपने आवास स्थित बैठक और प्रमुख कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिती में लिया,
एवं चुनाव नहीं लडने का घोषणा किए।
परंतु वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने यह मांग रखी की अभी युवाओं का दौर है अतः आपकी आशिर्वाद से इसी परिवार से कोई युवा अब आपकी उत्तराधिकारी के रुप में जनता की सेवा में आगे आकर इसबार के विधानसभा चुनाव में एक युवा प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़कर गोमियां की गरीब गुरबा जनता-जनार्दन के हृदय के लाल रहे,श्री सिंह जी की कमी को महसूस ना होने दें,
जिसमें सबकी रायशुमारी से यह निर्णय लिया गया की इसबार के विधानसभा चुनाव में श्री सिंह जी के उत्तराधिकारी के रुप में उनके पुत्र पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह जी गोमिया के जनमानस के हर सुख दुःख में 24×7 श्री सिंह जी के राह पर चलने का पदभार ग्रहण करके उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करें।
जिसमें श्री सिंह के पुत्र पूर्व जिप सदस्य ने उपस्थित लोगों से कहा यदी हम चुनाव जीते तो सर्वप्रथम विभिन्न समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक विकास की वृद्धि के उपर कार्य करेंगे,और लोन में फंसी हरेक महिलाओं को कर्ज के संकट से निकालने का कार्य करेंगे।
तथा यहाँ से बाहर पलायन करते युवाओं को *ओ एन जी सी,सीसीएल,डिभीसी में रोजगार दिलाने का कार्य करेंगे।और जनता के हर दुःख सुख में उपस्थित रहेंगे। 
श्री सिंह जी ने अपना पक्ष रखते हुए संबोधन में कहा जनता और कार्यकर्ता तन मन धन देकर यह निर्णय ले लिए हैं,तो मेरा भी आशिर्वाद है मेरा पुत्र जनता-जनार्दन की सेवा में और आप सबकी सहयोग से खरा उतरेगा।
वहीं वर्तमान जिप सदस्य भाग-05 आकाश लाल सिंह ने कहा हमारे पितातुल्य अभिभावक (काकु)और इस रायशुमारी बैठक में आज उपस्थित लोगों के वीच गोमिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिला परिषद सदस्य, हमारे छोटे भाई प्रकाश लाल सिंह के नाम की घोषणा हुई है । इस ऐलान पर मैं पूरी निष्ठा और समर्थन व्यक्त करता हूँ। प्रकाश लाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास की दिशा में नई ऊर्जा का संचार होगा और हम सब मिलकर उन्हें विजयी बनाने में अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।
प्रकाश लाल सिंह का जनसेवा और विकास कार्यों में गहरा अनुभव रहा है, और उनकी सरलता, ईमानदारी, तथा जनता के प्रति समर्पण उन्हें जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाता है। यह विश्वास है कि उनके नेतृत्व में गोमिया विधानसभा क्षेत्र को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी और सभी वर्गों के लोगों का कल्याण होगा।हम सभी समर्थक मिलकर उनके लिए पूरी एकजुटता और उत्साह के साथ चुनावी अभियान को सफल बनाएंगे। आने वाले चुनाव में गोमिया विधानसभा क्षेत्र में श्री प्रकाश लाल सिंह की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
शिव शंकर सिंह की रिपोर्ट,
