Home » News Update » DGP अनुराग गुप्ता को हटाने का निर्देश

DGP अनुराग गुप्ता को हटाने का निर्देश

Ranchi : झारखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच चुनाव आयोग ने राज्‍य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्‍ता को हटाने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग को कार्यवाहक DGP अनुराग गुप्‍ता के खिलाफ कई तरह की शिकायतें मिली थीं। इसी आलोक में आयोग ने कार्रवाई करते हुए राज्‍य सरकार को निर्देश दिया है कि कार्यवाहक DGP अनुराग गुप्‍ता को तत्‍काल पद से हटायें। साथ ही कहा है कि सीनियर DG लेवल तीन अधिकारियों का नाम सौंपे। आयोग ने आदेश के अनुपालन को लेकर राज्य सरकार से शाम 7 बजे तक कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट भी तलब किया है।

पिछले चुनावों में मिली शिकायतों के आधार पर फैसला

चुनाव आयोग के सूत्रों की मानें, तो DGP अनुराग गुप्ता को हटाने का निर्णय पिछले चुनावों के दौरान उनके खिलाफ प्राप्‍त शिकायतों के इतिहास और चुनाव आयोग की ओर से की गई कार्रवाई को आधार बनाकर लिया गया है. अब राज्‍य सरकार द्वारा तीन नामों की सूची सौंपने के बाद चुनाव आयोग इनमें से किसी एक नाम पर राज्‍य के नये DGP के रूप में मुहर लगायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal