मुंबई: दिनांक 19/10/2024 को झारखंडी_एकता_संघ ने राजस्थान भवन दिल्ली में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित किया गया। बैठक में 17 नवंबर 2024 को झारखंड दिवस दिल्ली में मनाने के लिए चर्चा किया गया। झारखंड प्रदेश से रोजगार के लिए दिल्ली गए एवं झारखंड प्रदेश के दिल्ली में उच्च पदों पर नियुक्त अधिकारियों ने संघ के इस बैठक में बहुत ही बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। और सभी लोगों ने एक स्वर पर झारखंड दिवस 17 नवंबर 2024 को दिल्ली में मनाने के लिए सहमति जाताए।
संघ के इस बैठक में संघ के असलम अंसारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेईएस,मोहम्मद आसिफ अली, आईपीएस, अतिरिक्त सीपी,निदेशक, दिल्ली पुलिस अकादमी,दीपक कुमार, आईडीएएस, निदेशक, गृह मंत्रालय, दिल्ली,कार्नल प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष, सीआरओपी, तकनीकी सलाहकार, भारत सरकार,कैप्टन इरफान सैफ (पूर्व सेना) एमडी, एआरसीओपी, अमृत लुगुन, पूर्व, आईएफएस, ग्रीस में भारत के पूर्व राजदूत, पल्लव कुमार चित्तेज, आईईएस, उप निदेशक, एनपीपीए, एसएस अख्तर, सीवीओ, जामिया हमदर्द, विश्वविद्यालय, एस एम अख्तर, आईआरएस, आयुक्त सीमा शुल्क, (सेवानिवृत्त), रजत कुमार, वीपी, इंडिगो, एयरलाइंस, अशोक पाठक, डॉ एस के पोद्दार, कुमार सौम्या, आईआरएस, सहायक आयुक्त, आयकर विभाग, अरबिन्द कुशवाहा, एमडी, साइबर सुरक्षा, राजेंद्र द्वारी, प्रभारी, जेईएस, दिल्ली, अमृत राज, सीए, संतोष साव, अधिकारी, रेल मंत्रालय अमित कुमार, अधिकारी, आयकर अधिवक्ता सरवर रज़ा, अधिवक्ता, नबी रज़ा, प्रोफेसर डॉ बी के पांडे, प्रोफेसर निरंजन कुमार, इम्तियाजुद्दीन, मुख्य संपादक, उर्दू डेलीअतुल कुमार बरनवाल, आयकर अधिकारी, मधुकांत शरोठिया, समाचार18,काशी नाथ सोरेन आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

