Home » News Update » जय राम महतो के JLKM से एक साथ कई लोगों ने दिया इस्तीफा

जय राम महतो के JLKM से एक साथ कई लोगों ने दिया इस्तीफा

राँची : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जयराम महतो को तगड़ा झटका लगा है। जयराम महतो की पार्टी JLKM यानी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कई सदस्यों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के केंद्रीय संगठन महासचिव शंकर महतो भी शामिल हैं। शंकर महतो ने गांधी सेवा सदन में मीडिया को बताआ कि जिस सोच के साथ वे पार्टी में शामिल हुए थे और जनांदोलन का हिस्सा बने थे, वह अब JLKM पार्टी में नहीं है, सब कुछ बदल गया है। सिंदरी में मेरे अलावा आठ-नौ ऐसे पदाधिकारी थे, जिन्हें पार्टी और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो से उम्मीद थी कि हममें से किसी को सिंदरी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी काम करने वाले को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अब पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है, इसलिए हम सभी इस्तीफा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal