Home » News Update » झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने दो कोच का किया चयन, झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व।

झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने दो कोच का किया चयन,  झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व।

बोकारो: भारतीय एथलेटिक्स संघ नयी दिल्ली और ओड़िशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 25 से 29 अक्तूबर तक 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होना है।जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक होने जा रहा है झारखंड से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 42 खिलाड़ियों का चयन टीम में किया गया है। झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने दो कोच का चयन किया है झारखंड के खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों कोच बोकारो जिला से हैं। दोनों कोच बोकारो जिले के सेंटर ऑफ एथलीट एक्सीलेंस चंदनकियारी कोच आशु भाटिया एवं भाटिया एथलेटिक्स अकैडमी बोकारो थर्मल कोच अनुभा खाखा का चयन किया गया है। बोकारो एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष कुमार जय मंगल (अनूप सिंह) ने जिले व राज्य को खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए सेंटर ऑफ एथलीट एक्सीलेंस चंदनकियारी कोच आशु भाटिया एवं भाटिया एथलेटिक्स अकैडमी बोकारो थर्मल कोच अनुभा खाखा को बधाई व शुभकामनाएं दी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal