तेनुघाट: अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में बेरमो विधानसभा के लिए कुल 11 प्रत्याशी एवं गोमिया विधानसभा सीट के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा बताते चले की गोमिया विधानसभा से आजसू प्रत्याशी लंबोदर महतो, झामुमो प्रत्याशी योगेन्द्र प्रसाद, बी ए पी के रविशन मांझी, पी पी आई (डी) के मनोज कुमार महतो, जे बी के एस एस के मदन कुमार साव, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अजय कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी के इफ्तिखार महमूद और सुनीता देवी ने नामांकन पत्र खरीदा । वहीं बेरमो विधानसभा सीट के लिए बीजेपी के रवीन्द्र कुमार पांडेय, कांग्रेस के कुमार जयमंगल, सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी के ललित नारायण, पी पी आई (डी) के भरत महतो, लखित अधिकार पार्टी के मोहन लाल साव, बाली राजा पार्टी के गुड़िया कुमारी, निर्दलीय प्रत्याशी के ममतोश सोरेन, घनश्याम मिश्रा, नरेश कुमार गोराई, रूपलाल ठाकुर और आदित्य कुमार महतो ने नामांकन पत्र खरीदा । उक्त बातों की जानकारी अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी मुमताज अंसारी और अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने संयुक्त रूप से दी ।

