तेनुघाट: झारखंड में द्वितीय चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर 34 गोमिया विधानसभा के नामांकन के लिए नामांकन के दूसरे दिन गोमिया विधानसभा से 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा । जिसमें हिंदुस्तान जनता पार्टी के मृणाल कांति देव और आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के निखिल कुमार सोरेन ने नामांकन पत्र खरीदा । इस तरह से गोमिया विधानसभा में कुल दस अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा ।
वहीं बेरमो विधान सभा में भी आज दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा । जिसमें निर्दलीय जगदीश केवट एवं आजाद समाज पार्टी (K) के मंजूर आलम ने अपने अपने नामांकन पत्र खरीदा । इस तरह से बेरमो विधान सभा में कुल तेरह अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा ।
वहीं बताते चले कि नामांकन के दूसरे दिन तक कोई अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया । उक्त बातों की जानकारी अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी मुमताज अंसारी और अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने संयुक्त रूप से दी ।
