Home » News Update » ईवीएम – वीवीपैट मशीनों का कमीशनिंग कार्य का डीईओ सह डीसी ने किया निरीक्षण।

ईवीएम – वीवीपैट मशीनों का कमीशनिंग कार्य का डीईओ सह डीसी ने किया निरीक्षण।

सेक्टर 08 बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल बोकारो स्थित डिस्पैच सेंटर में चल रहा कमीशनिंग कार्य।

बोकारो: विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान उपयोग होने वाले ईवीएम – वीवीपैट मशीनों का विधानसभावार कमीशनिंग कार्य बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 08 बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल स्थित डिस्पैच सेंटर में किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने सोमवार को कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा – निर्देश अनुरूप व गोपनीयता बनाएं रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने का निर्देश दिया।

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत आगामी 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य किया जा रहा है। कमीशनिंग कार्य के लिए प्रशिक्षित अधिकारी – कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आज 34 गोमिया विधानसभा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम – वीवीपैट मशीन का कमीशनिंग कार्य किया जा रहा है।

ईवीएम – वीवीपैट मशीनों का कमीशनिंग आगामी 15 नवंबर 2024 तक क्रमवार किया जाएगा। इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) सह एसी मो. मुमताज अंसारी, ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी मो. सफीक आलम एवं पियूष समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal