Home » News Update » कोल ट्रांसपोर्टिंग वाहनों ने फिर एक निर्दोष को लिया आपने चपेट में मौके पर हुई मौत।

कोल ट्रांसपोर्टिंग वाहनों ने फिर एक निर्दोष को लिया आपने चपेट में मौके पर हुई मौत।

टंडवा:(चतरा) प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बिंगलात,आम्रपाली कोल परियोजना के एक नंबर गेट के समीप गुरुवार रात लगभग 8 बजे टंडवा -सिमरिया मुख्य सड़क किनारे स्थित में एक अज्ञात कोल वाहन ने अपने चपेट में एक निर्दोष युवक को लिया। युवक को घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक कि पहचान बिहार के थाना- कोठी,पोखरी रानीगंज,गया निवासी जितेंद्र भुईयां पिता ब्रह्मदेव भुइयां के रूप में किया गया। जितेंद्र भुईयां टायर मिस्त्री का कार्य बिंगलात में निजी गैरेज(दुकान) में करता था।आक्रोस ग्रामीणों ने मुआवजा मांग को ले कोल वाहनों परिचालन किया बंद कोल वाहन को लगी लंबी लाइन। स्थानीय सीओ विजय दास व इंस्पेक्टर अनिल उरांव की पहल पर अपने मौजूदगी में शुक्रवार को ट्रांसपोर्टरों द्वारा परिजनों को दिया गया एक लाख नगद। वही अंचल अधिकारी ने बताया कि हिंट एंड रन व आपदा प्रबंधन की ओर से दिया जाएगा कुल तीन लाख रुपए। उसके बाद लगभग 15 घंटे बाद हटा जाम। कोल वाहनों का परिचालन हुआ शुरू।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal