Home » News Update » डी ए वी कथारा में विविध प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित।

डी ए वी कथारा में विविध प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित।

बेरमो: डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में सह पाठयक्रम गतिविधियों के अंतर्गत विगत दिनों आयोजित किए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में अरविंदो सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें फिजा परवीन,वाणी कुमारी, डॉली ,आरजू परवीन खुशी, एवं रिमझिम प्रतिभागी थीं। दीप सज्जा में विवेकानंद सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सदन के प्रतिभागियों के नाम साक्षी सेठ, रानी कुमारी ,माही गुप्ता ,अन्वी यादव ,चाहत कुमारी, दीपांशु, आराध्या, निशांत, मुस्कान एवं श्री हैं। लघु नाटक प्रतियोगिता में दयानंद सदन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जो सोशल मीडिया की लत पर आधारित था ।इसमें अनन्या, शौर्य सौरभ ,अमन ,अंश सूरज, जरीन, श्रेया , मिष्टी एवं भवानी ने मुख्य भूमिका थी। झारखंड जोन जी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह विद्यालय के प्राचार्य विपिन राय ने बच्चों को उनकी विजय पर शुभकामनाएं दी एवं आशीर्वचन में कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है जो आगे चलकर उनके भविष्य निर्माण में भी सहायक होता है। कार्यक्रम का संचालन सीसीए कोऑर्डिनेटर बी• के• दसौंधी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार , आर॰एस• मिश्रा, ए•के• गोस्वामी, जितेंद्र दुबे , शर्मिला ठाकुर , रेखा कुमारी, धर्म गुरु टी एम पाठक, नागेन्द्र प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह , शिव प्रकाश सिंह, राहुल कुमार संजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार, जयपाल साव, शैलेंद्र कुमार, बीना कुमारी,आराधाना ,रितेश कुमार, राकेश पाण्डे,संजय महतो,जय प्रकाश गिरी, आलोक कुमार सिंह,नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव,विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, खुशबू सिंह, ममता पात्रा , ओशिन, सुमन कुमारी राय, आशा कुमारी,पुष्पांजलि राव, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, अनु के, बबली कुमारी, राखी राणा,अदीब अहमद,गौरव तिवारी, विकास कुमार, पिंटू दुबे, के के पांडे, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी, अनिर्बान दास, निकिता कुमारी ,लाल बाबू प्रसाद यादव,दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा,शुभम कुमार , सुमन पाण्डे, देवानंद प्रजापति, सुशील कुमार, श्याम नंदन, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal