Home » News Update » आउटसोर्सिंग कम्पनी में नियोजन की मांग लेकर विस्थापितों ने किया प्रदर्शन।

आउटसोर्सिंग कम्पनी में नियोजन की मांग लेकर विस्थापितों ने किया प्रदर्शन।

बेरमो: सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत गोविन्दपुर फेज टू में संचालित आउटसोर्सिंग कम्पनी आर०ए०माइनिंग ( बीएलए ) में विस्थापितों की नियोजन की मांग को लेकर रैयत विस्थापित सहयोग समिति के बैनर तले विस्थापितों ने प्रदर्शन किया गया समिति के सचिव नरेश राम महतो ने कहा कि झारखण्ड राज्य निजी क्षेत्र नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के तहत 75 प्रतिशत नियोजन नियमानुसार सर्वप्रथम विस्थापितों के लिए आरक्षित है फिर कम्पनी प्रबंधक उक्त नियमावली तहत विस्थापितों को नियोजन नहीं दे रहे उक्त नियमावली के तहत विस्थापितों के नियोजन की मांग को लेकर सीसीएल गोविन्दपुर फेज टू प्रबंधन के साथ कई बार बैठक हुई जिसमें लिखित समझौता भी हुआ और समझौतानुसार कम्पनी में काम करने के इच्छुक विस्थापित बेरोजगार युवाओं का नाम क्रमबद्ध सूची बनाकर दिया गया है जिस पर नियोजन हेतु एक महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक की अध्यक्षता में बैठक रखा गया था जिसमें कम्पनी प्रबंधक उपस्थित नहीं हुए जिस पर महाप्रबंधक द्वारा समिति के प्रतिनिधि को आश्वासन दिये थे कि कम्पनी प्रबंधक से बात कर पुनः बैठक बुलाई जाएगी लेकिन महाप्रबंधक द्वारा अबतक बैठक नहीं बुलाये जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए विस्थापितों ने कम्पनी कार्यालय मुख्य गेट में प्रदर्शन कर चार दिसंबर 2024 से कम्पनी कार्य का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आन्दोलन करेंगे प्रदर्शन में शामिल प्रफुल्ल ठाकुर, फलजीत महतो, एनुल अंसारी, केदार साव,योगेन्द्र ठाकुर, सुभाष ठाकुर, सुनिल कुमार, विनोद प्रजापति, सुरेन्द्र घांसी, जलील अंसारी भुनेश्वर सिंह आदि शामिल थे l

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal