Home » News Update » डी ए वी कथारा में अंतर विद्यालय पेंटिंग एवं क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

डी ए वी कथारा में अंतर विद्यालय पेंटिंग एवं क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

बेरमो: डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में अंतर विद्यालयी पेंटिंग एवं क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कथारा कोलियरी के पी•ओ• दुर्गेश कुमार सिन्हा इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता में डी ए वी कथारा , भंडारीदाह,ललपनिया, तेनुघाट ,स्वांग, डी ए वी सेक्टर-VI,डी ए वी इस्पात विद्यालय 2/सी, सेक्टर 9/ई ,सेक्टर 12-ई आदि शामिल हुए। प्रतियोगिता का विषय झारखंड की जनजातीय कला एवं संस्कृति थी। नन्ही कूचिंयों ने अपने अंदर छिपी प्रतिभा से सबको आश्चर्यचकित कर दिया। एक से एक सुंदर एवं मनमोहक कलाकृतियां कैनवस पर उकेरी गईं। विद्यार्थियों द्वारा क्ले से बनाई गई कलाकृतियों को देखकर दर्शकों को यह मानना पड़ा कि कला सीमित संसाधनों में भी पुष्पित और पल्लवित हो सकती है। माटी कला के कलाकार एवं उनका चाक इस कला प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डी ए वी स्वांग , द्वितीय स्थान ललपनिया एवं तृतीय स्थान डी ए वी इस्पात विद्यालय 2/सी को मिला। माटी कला के कलाकार घनश्याम प्रजापति एवं रूपेश प्रजापति को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए अपने संभाषण में कहा कि एक कलाकार विलक्षण प्रतिभा का धनी होता है। बच्चों को हमेशा अपने अंदर इस कला को जीवित रखना चाहिए। इससे उनके व्यक्तित्व में निखार तो आता ही है साथ ही साथ सोच भी सकारात्मक रहती है। झारखंड जोन जी के क्षेत्रीय अधिकारी सह मेजबान स्कूल के प्राचार्य विपिन राय ने मुख्य अतिथि की बातों का समर्थन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी नन्हे कलाकारों का स्वागत किया एवं अपने आशीर्वचन में कहा कि एक कलाकार होना सबके बस की बात नहीं। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखरना था। इस अवसर पर डी ए वी इस्पात विद्यालय 8/बी के प्राचार्य यू •के• राय, 9ई के प्राचार्य सुनील कुमार सिंहा, डी ए वी भंडारीदाह के प्राचार्य आर•के• सिंह, डी ए वी इस्पात 2/सी की प्रभारी मौसमी मलिक,12/ ई के प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र दुबे ,कला शिक्षक संजय महतो एवं रिया सरकार की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सीसीए विभाग के बीके दसौंधी ने किया। वरीय शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद ,ए•के• गोस्वामी, जयपाल साव, रितेश कुमार , सुजला के,कुमारी ज्योति ,बीना कुमारी, मधु मल्लिका उपाध्याय, आराधना, रंजीता घोष पांडे, रंजीता सिंह, ओशिन ,बबली,राखी,गौरव, संगीत कुमार ,वंदना,रिया,अनु के, अनिर्बान दास सहित कई शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के कर्मचारी गण इस प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी में शामिल हुए।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal