बेरमो: डीवीसी ईडीसीएल बोकारों थर्मल इकाई के एक प्रतिनिधि मण्डल ने डीवीसी बीटीपीएस के नवनियुक्त परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया व मुख्य अभियंता मृत्युंजय प्रसाद को पुष्प गुच्छ व शाल ओढ़ा कर स्वागत सह सम्मान किया । इस अवसर पर ईडीसीएल बीटीपीएस के सम्पर्क अधिकारी व वरीय प्रबंधक सचिन बोदलकर ने परियोजना प्रधान एस के अरजरिया और मुख्य अभियंता मृत्युंजय प्रसाद को पुष्प गुच्छ प्रदान किए वहीं ईडीसीएल बीटीपीएस के सचिव रमेश कुमार ने साल ओढ़ा कर सम्मानित किया।
डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई के अन्य पदाधिकारीयों ने परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया और मुख्य अभियंता मृत्युंजय प्रसाद को गुलाब पुष्प भेंट किए। इस अवसर पर डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई के धुर्वा मांझी, जीतेन्द्र रजक, राहुल कश्यप, एस टोप्पो, बेनुधर बेहरा , टिक्कू गुहन उपस्थित रहे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
