पतरातू: प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा उदारवादी आर्थिक सुधारो के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जी के देहांत पर पीटीपीएस पतरातू स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जहाँ उनके छवि पर पुष्प माला अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
वही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर भी पुष्प माला अर्पित कर शताब्दी समारोह मनाया गया जिसके तहत आज से 100 वर्ष पूर्व आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे |आज का दिन काँग्रेस द्वारा पूरे भारत में गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है|
मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. के के शर्मा जयप्रकाश सिंह संजय सिंह अनिल कुमार अशोक प्रसाद मो. सरफराज अमलेश कुमार दीपक उराँव संजीव सिंह दिनेश दास सहित दर्जनों उपस्थित थे
गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,
