Home » News Update » राज्य में एक जनवरी तक सभी राजकीय समारोह पर रोक।

राज्य में एक जनवरी तक सभी राजकीय समारोह पर रोक।

Ranchi :  देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। ऐसे में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। साथ ही राज्य के सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वे आधे झुके रहेंगे। इस संबंध में हेमंत सरकार के संयुक्त सचिव ने शुक्रवार को पत्र जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया था। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal