Home » News Update » डी ए वी पब्लिक स्कूल कथारा में द्वि-दिवसीय क्षमता-संवर्धन कार्यशाला का आयोजन।

डी ए वी पब्लिक स्कूल कथारा में द्वि-दिवसीय क्षमता-संवर्धन कार्यशाला का आयोजन।

बेरमो: डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में सी बी एस ई पटना के तत्वावधान में दो-दिवसीय क्षमता-संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।डी ए वी सेक्टर 6की प्रधानाचार्या अनुराधा सिंह एवं गुरुगोविंद सिंह विद्यालय राँची की शिक्षिका कोमल कुमारी इस कार्यशाला की रिसोर्स पर्सन थीं।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र के साथ की गई। कार्यशाला का विषय ‘कक्षा प्रबंधन’ था। वर्तमान परिपेक्ष में शिक्षण को प्रभावी बनाने में कक्षा प्रबंधन की विशेष भूमिका बताई गई। विशेषज्ञों ने इसके प्रभावी तरीकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।विद्यालय के एस टी एन सी सह पर्यवेक्षी-प्रमुख पंकज कुमार ने कार्यशाला की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन सीसीए कोऑर्डिनेटर सह अंग्रेजी शिक्षक बी. के दसौंधी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक डाॅ आर• एस• मिश्रा, नागेन्द्र प्रसाद ,जितेंद्र दुबे, शर्मिला ठाकुर , धर्म गुरु टी एम पाठक, अरविंद झा, रंजीत सिंह, सुजला के•,जयपाल साव, शैलेंद्र कुमार, बीना कुमारी, रंजीता घोष पाण्डेय, आराधना , मधुमल्लिका उपाध्याय,रितेश कुमार, राकेश पाण्डे, अतुल सिंहा ,संजय महतो,जय प्रकाश गिरी, आलोक कुमार सिंह,नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव,विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, संगीत कुमार ,चंदन झा,खुशबू कुमारी , ममता पात्रा , ओशिन, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, राखी राणा,निकिता कुमारी,, पिंटू दुबे, के के पांडे, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी, अनिर्बान दास, कुमारी ज्योति, रिया सरकार, रंजीता सिंह,पूजा सिंह, वंदना कुमारी ,निकी कुमारी, कुमारी ,मंजूश्री सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal