Home » News Update » रिम्स का जायजा लेते ही बमके हेल्थ मिनिस्टर, प्रबंधन को जमकर फटकारा

रिम्स का जायजा लेते ही बमके हेल्थ मिनिस्टर, प्रबंधन को जमकर फटकारा

Ranchi : झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी ने शुक्रवार को सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स का निरीक्षण किया। मंत्री ने अस्पताल में कई कमरे बंद और मशीनें बेकार पड़ी पाईं। रिम्स की हालत देख हेल्थ मिनिस्टर बमक गये और अस्पताल प्रबंधन को जमकर फटकार लगायी। मंत्री इरफान अंसारी ने बंद पड़े कमरों को खोलने और मशीनों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने देखा कि अस्पताल में कई जगह फर्श टूटे हुए हैं और मरीजों के लिए पर्याप्त बेड नहीं हैं। इसपर उन्होंने गहरी नाराजगी जतायी। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री ने रिम्स में सुधार के लिए कई कदम उठाने का आदेश दिया है। पुराने उपकरणों को बदला जाएगा। इमरजेंसी में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी और सेंट्रल लैब को जल्द शुरू किया जाएगा।

मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव अजय सिंह ने बताया कि रिम्स में इमरजेंसी में केवल 40 बेड हैं, जिन्हें बढ़ाकर 80 किया जाएगा। यह काम अगले दो महीने में पूरा हो जाएगा।

रिम्स निदेशक ने माना कि अस्पताल में बेड की कमी है और मरीजों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि वे मंत्री के निर्देशों का पालन करेंगे और अस्पताल में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही कहा कि इमरजेंसी में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने का निर्देश मंत्री ने दिया है। इंडोर का भी मंत्री ने राउंड किया और दवाओं के बारे में पूछताछ की। इलाज और दवाओं से मंत्री संतुष्ट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal