Delhi: मनमोहन सिंह के अंतिम सफर की तैयारियां शुरू: कांग्रेस का आरोप- सरकार स्मारक की जगह नहीं तलाश पाई; सरकार बोली- बनवाएंगे, लेकिन समय लगेगा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम सफर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए रवाना होगी।
