बेरमो: गोमिया मे आई ई एल कंपनी की महिला सुरक्षा कर्मी ने लगाए सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न और धमकी का गंभीर आरोप। आई ई एल थाना क्षेत्र अंर्तगत आई ई एल कंपनी में कार्यरत तीन तीन महिला सुरक्षा कर्मियों ने अपने सहकर्मी पुरुष सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए हैं,तीनों महिला सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को आई ई एल थाना में इसकी शिकायत की हैं, जिसमें बताया गया है,कि उनके साथ पिछले कई महीनों से पुरुष सुरक्षा कर्मियों द्वारा कंपनी में कार्य के दौरान उनके साथ अश्लील एवं आपत्ति जनक व्यवहार निरंतर किया जाता रहा है।शिकायत में महिला कर्मीयों ने उनके सहकर्मी खुशी लाल यादव, निर्मल सिंह, सुनील यादव,चंदन कुमार वर्मा, शंकर रविदास,राहुल रजक, विजय बारा ईत्यादी लगातार उनकी मानसिकता को ठेस पहुचाकर उन्हे प्रताड़ित कर रहे हैं।महिला सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि जब भी वे इसका विरोध करतीं हैं,तो उन्हें उनकी कार्य से निकाल देने की धमकी दी जाती है।
इस संबंध में थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर आज कुछ लोगों द्वारा आरोपीयों पर शीघ्र कारवाई की मांग को लेकर आई ई एल प्लांट के मुख्य गेट पर हंगामा किया गया।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
