Home » News Update » राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन।

शिविर में 535 चालक व सह चालक की नेत्र की गई जांच।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आगामी 31 जनवरी, 2025 तक मनाया जाएगा।

बोकारो : नया मोड़ स्थित बस स्टैंड परिसर में आज दिनांक 02 जनवरी, 2025 दिन गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह जांच शिविर 35वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया है। यह शिविर बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए उपायुक्त विजय यादव के निर्देश पर लगाया गया है। इस जांच शिविर में कुल 535 लोगों का नेत्र जांच सहित अन्य स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही शिविर में आने वालों को यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करने का भी अपील की गई। जांच के दौरान जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा मिलने पर दवा खाने के साथ ही आराम करने को कहा गया।

 

शिविर में कुल 535 बस चालकों सहित अन्य चालकों का जांच की गई-

चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यह नेत्र जांच व अन्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में कुल 535 बस चालकों सहित अन्य चालकों का जांच की गई। इस कार्य में पहलाद कुमार ने सहयोग किया।

 

जांच शिविर परिवहन विभाग एवं सिविल सर्जन बोकारो के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बस, टोटो, ऑटो चालकों के आंखों की जांच की जा रही हैं।

 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक मनाया जा जाएगा, जिसमें परिवहन विभाग के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

 

इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा के गोविंद सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal