Home » News Update » ‘मंईयां’ लाभुकों की बल्ले-बल्ले, जनवरी में मिलेंगे 5000 रुपये

‘मंईयां’ लाभुकों की बल्ले-बल्ले, जनवरी में मिलेंगे 5000 रुपये

Ranchi : 28 दिसंबर को स्थगित किये गये मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को रीशेड्यूल कर लिया गया है। अब आगामी 6 जनवरी यानी सोमवार को CM हेमंत सोरेन पांच लाख लाभुकों के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम राजधानी रांची के नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में प्रस्तावित है। यहां याद दिला दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद सात दिनों के राजकीय शोक के चलते बीते 28 दिसंबर के ‘मंईयां’ कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। उसी कार्यक्रम को अब 6 जनवरी को शेड्यूल किया गया है। हालांकि, 28 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत हर जिले की कुछ लाभुकों के खाते में 2500 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी गयी थी। बाकी लाभुकों के खाते में CM हेमंत सोरेन द्वारा बटन दबाने के बाद राशि ट्रांसफर होनी थी। कार्यक्रम स्थगित होने के चलते ज्यादातर महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हुये, जिस कारण कंफ्यूजन पैदा हो गया था। इसी वजह से 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में राज्य भर से करीब 3 लाख लाभुक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

जनवरी महीने में खाता में डाले जायेंगे 5000 रुपये

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिये खुशखबरी की बात यह है कि जनवरी महीने में उनके खाते में 5000 हजार रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे। 2500 रुपये की एक किस्त 6 जनवरी को CM हेमंत डालेंगे। वहीं, 2500 रुपये की दूसरी किस्त 11 जनवरी को पूर्व प्रस्तावित शेड्यूल के तहत डाली जायेगी।

DC ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री ने आज कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। यहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने हर बिंदु पर बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को समय पर सारे कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्व को अच्छे से निभायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal