Home » News Update » NIA की आठ टीम एक साथ कर रही रेड, झारखंड में कहां… जानें

NIA की आठ टीम एक साथ कर रही रेड, झारखंड में कहां… जानें

Bokaro : NIA की आठ टीमों ने आज एक साथ बोकारो में दबिश दी है। घोर नक्सल प्रभावित गोमिया के विभिन्न थाना क्षेत्रों में NIA की टीम रेड कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई महत्वपूर्ण साक्ष्य छापामारी कर रही टीम के हाथ लगे हैं। बोकारो के पुलिस कप्तान मनोज स्वर्गियार ने NIA की टीम के बोकारो आने की पुष्टि की है। SP की मानें तो NIA की टीम नक्सलियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आयी है और वह नक्सलियों से संबंध रखने वाले और नक्सली संगठन के बारे में अपनी जांच में लगी हुई है। झुमरा पहाड़ी, चतरो चट्टी, रजडेरबा, लोधी, चेयाटांड और हरयीदमो गांव और उसके आसपास के इलाकों को NIA की टीम खंगाल रही है। यहां याद दिला दें कि DGP अनुराग गुप्ता से मिले निर्देश के बाद IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर ने नक्सलियों की कमर की रीढ़ तोड़ देने की खुली छूट NIA और पुलिस को दे रखी है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal