Home » News Update » झारखंड के इस इलाके का पारा पहुंचा 3.3 डिग्री, तीन रोज रहेगा घना कोहरा

झारखंड के इस इलाके का पारा पहुंचा 3.3 डिग्री, तीन रोज रहेगा घना कोहरा

Ranchi : झारखंड में लगातार चल रही हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिख रहा है। हवाओं के चलते झारखंड में जबरदस्त ठंड बढ़ी है। राजधानी रांची के कांके में पारा लुढ़क कर 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, चार, पांच और छह जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाये रहने की भी संभावना है। राजधानी रांची में शुक्रवार को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा लेकिन बाद में धीरे-धीरे आसमान साफ हो गया। हालांकि, चल रही हवाओं की वजह से लोगों को काफी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड खूंटी में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.8 डिग्री सेंटीग्रेड सिमडेगा में रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal