श्रमिक समस्याओं पर चर्चा।
श्रमिकों का वेलफेयर और उत्पादन प्राथमिकता: निलेंदु
रांची: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल रांची मुख्यालय स्थित सीएमडी के कार्यालय कक्ष में मिलकर नव वर्ष की शुभकामना दी। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल को सीसीएल सीएमडी ने विश्वास दिलाया कि मेरी प्राथमिकता श्रमिकों का वेलफेयर और उत्पादन की प्राथमिकता है। हर क्षेत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाया जाएगा। लगातार उत्पादन में वृद्धि हो इसके लिए अधिकारी और कर्मचारियों को अपने सूझबूझ का परिचय देना होगा। बहुत जल्द कथारा क्षेत्र में नई वाशरी का निर्माण शुरू होगा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल यूनियन के सीसीएल रीजन के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं के ऊपर सीएमडी का ध्यान आकृष्ट करवाया जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्र में डॉक्टर की कमी लंबे समय से निर्माणाधीन कथारा स्टेडियम के निर्माण को पूरा करने मजदूरों के वेलफेयर के कार्य को लेकर सिविल इंजीनियर और ओवरसीज की कमी को दूर करने लंबे समय से लंबित पड़े मृत श्रमिक एवं अवकाश प्राप्त श्रमिक को 2% पेंशन मद की राशि शुद्ध सहित की वापस किए जाने बर्खास्त श्रमिकों को पुन बहाल किए जाने सुनहरे कल के आलोक में लिए गए निर्णय के तहत क्षेत्र में शव
वहन की व्यवस्था किए जाने आदि समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई जिसमें सीसीएल के सी एम डी जल्द उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। मुख्य रूप से सीसीएल रीजनल के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह रीजनल संगठन सचिव वेदव्यास चौबे क्षेत्रीय सहायक सचिव विजय यादव आनंद मांझी अन्य शामिल थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
