पतरातू: PVUNL लेबर गेट के समक्ष स्थित निर्मल महतो स्मारक स्थल में विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों की बैठक विस्थापित – प्रभावित संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद और संचालन कौलेश्वर महतो तथा प्रदीप महतो ने किया।
PVUNL प्रबंधन द्वारा नवनिर्मित 4000 मेगावट पावर प्लांट में हो रहे अथवा होने वाले नियुक्ति से विस्थापित- प्रभावितों को अलग- थलग करने के साजिश को नाकाम करने का संकल्प आज के बैठक के माध्यम से लिया गया। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर से कहा कि अपने धरती के हक अधिकार को बाहरियों के द्वारा लूटने नहीं देंगे। प्रबंधन और PVUNL के बाहरी पदाधिकारी यहां के धरती के लोगों को उपेक्षित करने का काम कर रहे हैं, वैसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि प्रबंधन की कार्यशैली से स्पष्ट है कि विस्थापित-प्रभावितों के साथ छल और धोखा एवं मजदूरों का शोषण करके ही NTPC (PVUNL)भारत का महारत्न कम्पनी कहलाता है।
PVUNL प्रबंधन के उक्त विस्थापित -प्रभावित विरोधी नीति के खिलाफ आगामी 21 जनवरी 2025 से घोषित निर्णायक और आर पार के आंदोलन को सफल बनाने के लिए ग्राम बरघुटुवा, चेतमा, मेलानी, आराशाह, तालाटांड, किरिगड़ा, पतरातू, कटिया, डाडीडिह, तिलैयाटांड,जयनगर, बलकुदरा, रसदा, लबगा,गेगदा, सिंयारी, जराद, किन्नी आदि सभी गांवों में तैयारी बैठक की तिथि निश्चित की गयी। साथ ही ग्राम प्रभारी मनोनीत किए गए।
आज के बैठक में मुख्य रुप से कुमेल उरांव, राजा राम प्रसाद, अब्दुल क्यूम अंसारी, भरत साव, नरेश महतो, विजय मुंडा, भीम कुमार, रिंकू देवी, हाफ़िज़ अंसारी, दिलीप मुंडा, रमीज़ इक़बाल, राजेश महतो, अब्बास अंसारी, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, संदीप प्रसाद, अर्जुन सिंह अशोक महतो, बंशी महतो,अब्बास अंसारी, नरेश महतो, गोपाल महतो, रिंकू देवी, विकाश गिरी, जगदीश राम, विमला देवी, वीणा देवी, अनीता देवी, सुमेल उरांव, विनयसी कुमार, जगदीश मुंडा, पंचम साव, प्रवीण कुमार, किरण बाला, कबिता देवी, सोनी राज, अनीता देवी, हेमंती देवी, वीणा देवी, उर्मिला देवी, खुशबु देवी, राम कमारी, सोनी राज,प्रेम मुंडा, रुस्तम अंसारी आदि सैंकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।
गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट
