Home » News Update » Live 11 के संपादक पर हमला, थाना में दिया आवेदन।

Live 11 के संपादक पर हमला, थाना में दिया आवेदन।

पेटरवार:  खेतको में DMFT मद से कार्य करा रहे live 11 news के सम्पादक शमशेर आलम पर 5 जनवरी को असमाजिक तत्वों के द्वारा हमला किया गया जिसमे वे बाल बाल बच गये इस घटना के बाद आलम द्वारा थाने में तहरीर दी गई है सामाचार प्रेसन तक पुलिस द्वारा जांच के बाद करवाई की बात कही गई है l

पुलिस को दिये तहरीर में आलम ने कहा है की वे खेतको में DMFT मद से नाली तथा सड़क निर्माण का कार्य करवा रहे थे इस दौरान खेतको निवासी मनओवर अंसारी, हसन अंसारी ने आकर अचानक काम रोकवा दिया तथा ₹500000 (पांच लाख )बतोर रंगदारी की मांग की नहीं देने पर अंजाम भुगतने व मशीन को जला देने की धमकी दी विरोध करने व पुलिस में शिकायत करने पर वह उल्टा भडक गया और कहा की तुमको जहाँ जाना है जाओ बिना रंगदरी दिये काम नहीं करने देंगे l साथ ही आरोपियों ने शमशेर आलम पर बेलचा से जानलेवा हमला कर दिया किसी तरह आलम ने अपनी जान बचाई और पेटरवार थाना में लिखित तहरीर दी है इस सम्बन्ध में पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया की दिये गये शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाई करेंगे समाचार लिखें जाने तक थाना द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया है l

इस सम्बन्ध में शमसेर आलम ने बताया की उक्त घटना को लेकर उन्होंने बोकारो एस पी को सूचना दे दी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal