चास मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पुपंकीघाटबेड़ा क्षेत्र का मामला।
बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में चास मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पूपंकीघाटबेड़ा के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर लोड करते हुए 01 हाइवा एवं 01 जेसीबी मशीन को पकड़ा गया, जिसे टीम ने विधिवत जप्त कर चास मुफ्फसिल थाना को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, पुलिस बल आदि मौजूद थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
