Home » News Update » माशूका की चाहत पूरी नहीं कर पाया तो उठाया खौफनाक कदम… जानें

माशूका की चाहत पूरी नहीं कर पाया तो उठाया खौफनाक कदम… जानें

Ranchi : अपनी माशूका की चाहतों को पूरा नहीं कर पाने से दुखी एक जवान लड़के ने खुद को मिटा लिया। इस लड़के का नाम दानिश इस्लाम बताया गया। राजधानी रांची के एक होटल के कमरे में उसकी डेड बॉडी मिली। बॉडी पंखे पर फंदे के सहारे लटक रही थी। फंदा दुपट्टा का बनाया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बॉडी उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। यह वारदात राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के सामने आयी है।

 

चुटिया थानेदार इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि करीब 24 साल का दानिश इस्लाम मूल रूप से सिमडेगा के बानो का रहने वाला था। गुजरे कुछ रोज से रांची में रह रहा था और एक जींस की फैक्ट्री में काम कर रहा था। बीते दो साल से दानिश का एक लड़की के साथ चक्कर चल रहा था। लड़की भी सिमडेगा की रहने वाली है। 31 दिसंबर 2024 को दानिश ने अपनी माशूका को भी रांची बुला लिया। बोला- साथ रहेंगे। लड़की भी अपने आशिक के बुलावे पर रांची आ गयी। पिछले छह जनवरी को दानिश अपनी माशूका को लेकर स्टेशन रोड स्थित होराज होटल में चला गया। वहां दोनों एक ही कमरे में ठहरे। इसके बाद सात जनवरी को दानिश की डेड बॉडी कमरे में फंदे पर लटकती हालत में मिली।

 

दानिश की माशूका ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि दोनों छह जनवरी को होटल में शिफ्ट हुये थे। दोनों लोग अपने-अपने लिये काम खोज रहे थे। दानिश थोड़ा परेशान था। सात तारीख को लड़की वॉशरूम में थी और दानिश कमरे में था। जब लड़की वॉशरूम से निकली तो देखा दानिश पंखे पर फंदे से लटक रहा है। लड़की की चीख निकल गयी। उसकी चीख सुन होटल के स्टाफ रूम में पहुंचे। जल्दबाजी में दानिश को फंदे से नीचे उतारा, पर तब तक उसके सांसों की डोर टूट चुकी थी।

 

घटना की सूचना चुटिया पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दानिश की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया और फिर बॉडी उसके घरवालों को सौंप दिया। तफ्तीश के दरम्यान खुलासा हुआ कि दानिश अपनी माशूका की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा था। इस चलते वह टेंशन में था और खुद को मिटा लिया। इधर, मामले में मृतक दानिश के पिता सरवर सज्जाद के बयान पर दानिश की माशूका और होटल के मालिक एवं स्टाफ के खिलाफ चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal