Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में अपराधियों ने तांडव मचाया है। बीती रात ओरमांझी थाना क्षेत्र के गुंजा गांव में पोकलेन और हाइवा को फूंक डाला। साथ ही वहां काम करने वाले स्टाफ के साथ मारधाड़ भी की। ये पोकलेन और हाइवा NEPL कंपनी के थे।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब साढ़े 11 बजे दर्जन भर हथियारबंद अपराधी NEPL कंपनी के क्रशर प्लांट पहुंचे। पहले तो वहां के स्टाफ से मारपीट की और फिर वहां खड़े पोकलेन और हाइवा को फूंक डाला। बताया जा रहा है कि लेवी के चक्कर में इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया।
इधर, वारदात की फैली खबर के बाद ओरमांझी पुलिस स्पॉट पर पहुंची और कंपनी से स्टाफ से पूछताछ की। इस वारदात को नक्सलियों ने अंजाम दिया या इसके पीछे कोई और है, इस बात का खुलासा खबर लिखे जाने तक नहीं हो पया था। पुलिस तफ्तीश में जुट गयी है।
