Home » News Update » पत्रकार की हत्या पर हंटरगंज में शोकसभा व कैडल मार्च का आयोजन।

पत्रकार की हत्या पर हंटरगंज में शोकसभा व कैडल मार्च का आयोजन।

पत्रकार के हत्यारे को जिस दिन फांसी का सजा मिलेगा उसी दिन होगी सच्ची श्रद्धांजली :सुनील कश्यप।

सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन – प्रमोद दुबे

चतरा/हंटरगंज :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंन्द्रकार के निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को हंटरगंज पत्रकार संघ की ओर से शोकसभा व कैडल मार्च निकाला गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा प्रेस कल्ब के अध्यक्ष सुनिल कश्यप,धर्मेन्द्र पाठक , संरक्षक कमलापति पांडे,मो रिजवान व गणमान्य जनप्रतिनिधी और समाजसेवी हुए शामिल।इस दौरान यह कैडल मार्च हंटरगंज थाना गेट के समीप से शुरू किया गया तथा किसान भवन परिसर में शहिद पत्रकार के श्रृद्धाजंलि देते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन रखा गया है ।

 

उपस्थित लोगो ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा की इन दिनो सच को दिखाने पर पत्रकारो को धौस-धमकी और हत्या दिया जाता है छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंन्द्रकार को सच्च खबर दिखाने पर असमाजिक लोगो के द्वारा निर्मम हत्या कर दिया गया है। ऐसे निर्मम हत्या करने वाले दोषियो को फांसी के सजा दे।ताकी किसी को भी हिम्मत पत्रकार को अंगूली नही दिखाने का न हो सके। इस बाबत प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील कश्यप ने सरकार से इस घटना को संज्ञान में लेकर पत्रकार हित में कानून बनाए तथा उनके एवं परिवार को सुरक्षा मुहैया कराये तथा उनके जीवन बीमा भी करे,

 

ताकी पत्रकार अपनी आवाज को बुलंद होकर आम जनमानस में रख सके वही मुकेश चंद्राकर के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा सहित एक परिजन को नौकरी दिया जाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण के कार्य करते हैं उनका सुरक्षा भी समाज के साथ साथ सरकार की जिम्मेवारी है पत्रकार सुरक्षा लेकर मेरे द्वारा सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।वहीं शिक्षक रवि कुमार ने कहा कि पत्रकार जो 24 घण्टे ड्यूटी करते हैं पानी पड़े या पत्थर वे अपने लिए कम और समाज के लिए ज्यादा चिंता करते हैं सरकार इनके लिए बीमा का व्यस्था और पेंशन की व्यस्था करें।मौके पर प्रेस कल्ब अध्यक्ष सुनील अध्यक्ष कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे, कमलेश यादव, मुखिया अशोक यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि बेचन पासवान, पैक्स अध्यक्ष कौशल सिंह, चतरा प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष सुनील कश्यप, धर्मेंद्र पाठक, कमला पति मिश्र, मो० रिजवान अहमद, अभिमन्यु सिंह, सिकंदर कुमार, विकास कुमार यादव, कुमार विवेक रंजन, सरयू यादव कासिफ इकबाल, निशांत तिवारी, रोहित अलबेला,संदीप गुप्ता, सुहैल अहमद, नीतेश कुमार, सहित सैकड़ों समाजिक लोग शामिल हुए।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal