पतरातू: स्थाई नियुक्ति में PVUNL के विस्थापित- प्रभावितों की उपेक्षा और गुपचुप तरिके से बाहरियों की बहाली के विरोध में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा घोषित आगामी 21 जनवरी 2025 से लेबर गेट के समक्ष निर्णायक आर-पार के आंदोलन की व्यापक तैयारी के तहत बीते कल दिनांक 10 जनवरी 2025 शाम को ग्राम लबगा में दीपक कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसका संचालन सुनील कुमार एवं अविनाश तुरी ने संयुक्त रुप से किया। साथ ही ग्राम मेलानी में भी तैयारी हेतु पूर्व मुखिया अमरनाथ महतो की अध्यक्षता व श्री वेद प्रकाश महतो के संचालन में ग्राम बैठक आयोजित की गई। सम्पन्न दोनों गांवों के बैठक में निर्णय लिया गया कि मोर्चा द्वारा घोषित उक्त आंदोलन को सफल बनाया जाएगा। बैठक में कहा गया कि उक्त आंदोलन की सफलता के लिए ग्राम लबगा और मेलानी के प्रत्येक घर से एक-एक पैला चावल के साथ आर्थिक योगदान दिया जाएगा
आज के बैठक में मुख्य रुप से मोर्चा के अब्दुल क्यूम अंसारी, प्रदीप महतो, राजेन्दर महतो, बिनोद कुमार महतो, संजय , झालू, उगेश्वर , महावीर , सुरेश करमाली, सुरेन्द्र, रोहीत, सल्लू , कृष्ण कुमार , तापेश्वर , रंजीत, शिबलाल, कपिल , संदीप ,बीजय, जागेश्वर मुन्ना ,फुलेन्दर, अमित , मनोज , मोहराय , अशोक मुंडा दीपक मुंडा प्रेम कुमार अमित कुमार राजू करमाली आशीष कुमार विकाश साव तपेश्वर यादव कर्म कुमार। राज यादव विवेक मुंडा जीतू मुंडा बबलू राहुल कुमार पिंटू कुमार दीपक साव विकाश मुंडा पवन कुमार आरती देवी , जाशो ,बशन्ती , सरीता, संगीता ,पुनम, पुष्पा, कविता, रीता, सुनिता आदि महिला पुरुष शामिल हुए।
गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,
