Home » Uncategorized » झारखंडी संस्कृति संरक्षण समिति के बैनर तले भसान जातरा की शोभा यात्रा निकाला गया।

झारखंडी संस्कृति संरक्षण समिति के बैनर तले भसान जातरा की शोभा यात्रा निकाला गया।

तेनुघाट: पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उत्तासारा, सदमा कला, उलगड्डा पंचायत के विभिन्न टोलों से झारखंडी संस्कृति संरक्षण समिति के बैनर तले भसान जातरा की शोभा यात्रा निकाला गया।

समिति के अध्यक्ष लुटन महतो एवं अन्य सदस्य शशि महतो, विक्रम महतो, पिंटू महतो, संदीप महतो, सुरेंद्र महतो, राजू महतो, बिशु महतो ने बताया कि यह टुसू पर्व कुरमी समुदाय बीते वर्ष का अंतिम पर्व माना जाता है। एक माह से पर्व की तैयारी की जाती है अगहन माह के संक्रांति से लेकर मकर संक्रांति तक मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन टुसू को हर्षौल्लास के साथ विसर्जन किया जाता है टुसू पर्व सदियों से हमारे पूर्वज मनाते आ रहे हैं। पूर्व से मान्यता है कि टुसू को कुर्मी समाज के कुंवारी कन्या के द्वारा टुसू को बांस के क्वांची से बनाया और सजाया जाता है।

टुसू को ले कर महिला, पुरुष, युवक और युवतियों ने मंडर और डी जे के धुन पर झूम कर थिरकते नजर आए। इस मौके पर सबिता देवी, रूबी कुमारी, बबीता देवी, मुनि देवी, अनीता देवी, परमिला देवी, गायत्री देवी, कल्पना कुमारी, मुस्कान कुमारी, यशोदा देवी, रूपा देवी, मुस्कान कुमारी, मधु कुमारी, गुलाबी कुमारी, वर्षा कुमारी, धनेश्वरी देवी, अंजू कुमारी, सुमन कुमारी, पिंकी कुमारी, रिंकी कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या महिला एवं पुरुष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal