लगभग 40 महिलाओं का खींचा चेन
बेरमो: हथियापत्थर मेला पिछरी में इस वर्ष 40 महिलाओं के गले से सोने के हार, मंगलसूत्र, लॉकेट चोरी की घटना ने सभी को चौका कर रख दिया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूजा अर्चना करने आए लगभग चालीस श्रद्धालु महिलाओं की सोने के हार व मंगलसूत्र की चोरी की घटना हुई. चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया।
भुक्तभोगी महिलाओं ने बताया कि हथिया बाबा के पास पूजा करने के दौरान गले से चेन खींच लिया गया. काफी महिलाओं ने मेला समिति को इसकी शिकायत की. जिसके बाद समिति के सदस्यों ने हथिया बाबा के पास निगरानी रखनी शुरू कर दी.
कुछ देर बाद संदेह के आधार पर पहले एक महिला को और कुछ देर बाद दो महिला को पकड़ा और पेटरवार पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस ने तीनों संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया. संदिग्ध दो महिला बिहार के गया की रहने वाली है दोनों अपना नाम मोनी देवी और फागुनी देवी बताया. उक्त महिला के बैग से एक मोबाइल और कुछ संदिग्ध सामान मिला है.
इधर लोग पुलिस सुरक्षा और उनके कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं, बताते चले कि पिछले वर्ष एक या दो महिला ने चेन गुम होने की शिकायत की थी…
राजेश सागर की रिपोर्ट,
