Home » News Update » बम-बंदूक के साथ सात संदेही गिरफ्तार, जानें मामला।

बम-बंदूक के साथ सात संदेही गिरफ्तार, जानें मामला।

Dhanbad : धनबाद के धर्माबांध ओपी और मधुबन थाना क्षेत्र स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में बीते 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प में पुलिस ने सात संदेही लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी कारू यादव का भाई वीरेंद्र यादव उर्फ बिलु भी शामिल है। पुलिस ने छह संदेही को बोकारो से और एक को धनबाद से उठाया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा गोलियां, एक सुतली बम और तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका। यह जानकारी आज यानी बुधवार को धनबाद के रुरल एसपी कपिल चौधरी ने मीडिया के साथ साझा की।

 

SP ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुल 9 FIR दर्ज की है, जिनमें 100 से अधिक नामजद आरोपी हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कारू यादव के मार्केट से हथियार बरामद किये गये हैं। पुलिस अभी भी बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal