Home » News Update » डी ए वी कथारा में हर्षोल्लास से मना 76वां गणतंत्र दिवस।

डी ए वी कथारा में हर्षोल्लास से मना  76वां गणतंत्र दिवस।

बेरमो: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 76वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय के कनीय शाखा में झारखंड जोन-जी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह प्राचार्य बिपिन राय ने झंडोत्तोलन किया एवं वरीय शाखा में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक महोदय संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रुप में झंडोत्तोलन किया। विद्यालय के विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने परेड कर झंडे को सलामी दी एवं मुख्य अतिथि महोदय ने परेड का निरीक्षण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। तत्पश्चात एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियाँ हुई जिन्होंने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। उन्होने इस राष्ट्रीय पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा सदैव राष्ट्र प्रेम की भावना जगाए रखने की अपील की। मुख्य अतिथि महोदय ने भी समस्त कार्यक्रम की सराहना की एवं कहा कि आज का दिन देश के शहीदों को याद करने का दिन है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्राओं मान्या एवं सृष्टि ने किया । धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक पंकज कुमार ने किया। धर्म शिक्षक टी.एम • पाठक ने शांति पाठ कर कार्यक्रम को अंतिम पड़ाव तक पहुँचाया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएँ और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal