बेरमो: बोकारो ताप विद्युत केंद्र में 10 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील कुमार अरजरिया, वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर महाप्रबंधक मृत्युंजय प्रसाद, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) बी. जी. होलकर एवं अनुराग सिन्हा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा काल के दौरान उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार सिन्हा, सहायक हिंदी अधिकारी द्वारा किया गया। समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए एवं संस्थान के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। विदाई समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
