Home » News Update » डी ए वी कथारा में वसंतोत्सव का आयोजन।

डी ए वी कथारा में वसंतोत्सव का आयोजन।

बेरमो: डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर दिनांक 3 फरवरी सोमवार को विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिवार ने काफी

धूमधाम के साथ वसंतोत्सव का स्वागत करते हुए सामूहिक हवन किया । बच्चों के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना नृत्य, सामूहिक गान आदि की प्रस्तुति की गई । कार्यक्रम का संचालन सीसीए कोऑर्डिनेटर बी के दसौंधी ने किया। हवन धर्मगुरु टी एम पाठक के द्वारा संपादित किया गया। इस शुभ अवसर पर बच्चों का उत्साह देखा गया lइस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक निदेशक बिपिन राय ने सबको वसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति पर्वों को धूमधाम से मनाना आर्य समाज की परंपरा रही है।हम सभी भाग्यशाली हैं कि हम इस परंपरा के वाहक हैं।कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत बच्चों ने सामूहिक भोजन का आनंद उठाया। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए यह अनूठा कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सीसीए कॉर्डिनेटर बी के दसौंधी, वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, डॉक्टर आर.एस मिश्रा, नागेंद्र प्रसाद, असित कुमार गोस्वामी, जीतेंद्र दुबे, रंजीत कुमार सिंह, राकेश रंजन, शर्मिला ठाकुर, रेखा कुमारी, धर्म गुरु टी एम पाठक, संजय कुमार सिंह, जयपाल साव, रितेश कुमार ,मंतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, बीणा कुमारी, आराधाना सिंह, सुजला कुमार, संजय महतो, जय प्रकाश गिरी, आलोक कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, ममता पात्रा,ओशिन, पुष्पांजलि राव, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, , बबली कुमारी, राखी राणा, पूर्णिमा कुमारी, अदीब अहमद, विकास कुमार, पिंटू दुबे, के के पांडे, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी, अनिर्बान दास, कु.ज्योति,रिया , पूजासिंह,सुमन,रिया, वंदना,निकिता कुमारी,गुंजन,लाल बाबू प्रसाद यादव, दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा, शुभम कुमार, सुमन पाण्डे, चंचल कुमार सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal