Home » News Update » प्रभारी DGP अनुराग गुप्ता के लिये कार्मिक ने जारी की अधिसूचना… देखें क्या

प्रभारी DGP अनुराग गुप्ता के लिये कार्मिक ने जारी की अधिसूचना… देखें क्या

Ranchi : झारखंड के प्रभारी DGP अनुराग गुप्ता को नियमित DGP बना दिया गया है। झारखंड सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। 1990 बेच के IPS अधिकारी अनुराग गुप्ता का यह कार्यकाल दो साल का होगा। यह कार्यकाल 26 जुलाई 2024 से माना जायेगा।

यहां याह दिला दें कि अनुराग गुप्ता CID डीजी के पद पर पदस्थापित हैं। ACB डीजी पद का अतिरिक्त प्रभार भी उनसे पास ही है। विधानसभा चुनाव के दरम्यान चुनाव आयोग ने उन्हें प्रभारी डीजीपी के पद से हटा दिया था। उनकी जगह अजय सिंह डीजीपी बनाये गये थे। हेमंत सोरेन की नयी सरकार बनेन के बाद बीते 28 नवंबर को अनुराग गुप्ता को फिर से झारखंड पुलिस का प्रभारी डीजीपी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal