प्लस टू सिलगडीया विद्यालयों में बेबस मां नाटकीय संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
देवघर: पालोजोरी व आसपास के क्षेत्र में सोमवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धापूर्वक धूमधाम से की गई, जबकि प्लस टू विधालय सिलगड़िया नाटकीय प्रोग्राम बेबस मां जबरदस्त रौनक देखने को मिला। स्कूली बच्चों का नाटकीय प्रोग्राम से अभीभावकों में काफी उत्साहित हुए इस दौरान कई जगहों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। पूरे पालोजोरी प्रखंड में सरस्वती पूजा धूमधाम से शिक्षण संस्थानों युवा संगठनों वह क्लबों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। पूजा स्थलों व पंडालों को जगमगाती लाइटों से सजाया गया ।
पालोजोरी बाजार के विकास विद्यालय, सनरेज विद्यालय, अनारकली उच्च विद्यालय, पालोजोरी मिडिल स्कूल, पालोजोरी ग्रामीण क्षेत्र प्लस टू हाई स्कूल सरसा, प्लस टू सिलगरिया, प्रोजेक्ट हाई स्कूल शिमला, सिद्धू कान्हु उच्च विद्यालय बागदाह सहित प्रखंड के सभी विद्यालय में श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा संपन्न हुई। ग्रामीण इलाकों में विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा आराधना की धूम रही। बसंत पंचमी के मौके पर शिक्षण संस्थानों को बेहतरीन आकर्षक से सजाया गया था। पंडाल बनाकर सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा की गई पूजा पंडालों में स्थापित मां सरस्वती के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला दिन भर चला स्कूली छात्र समेत शिक्षक इसमें व्यस्त देखें सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ विभिन्न पूजा क्लबों के द्वारा सरस्वती पूजा की गई क्षेत्र में विद्यार्थियों का युवाओं के बीच पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
याकूब अंसारी की रिपोर्ट,
