Home » News Update » सरस्वती पूजा धूमधाम बनाने के साथ नम आंखों से मां की दी गई विदाई।

सरस्वती पूजा धूमधाम बनाने के साथ नम आंखों से मां की दी गई विदाई।

टंडवा(चतरा)प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर ज्ञान, संगीत तथा कला की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। साथ हीं विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की। प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में सभी विद्यालय एवं विभिन्न पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिमा स्थापित कर विद्या तथा ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। इस दौरान खासकर स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। प्रखंड भर में जगह जगह खूबसूरत पंडाल में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की गई तथा लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बसंत पंचमी को हिंदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। पंचाग के अनुसार चार ऋतुओं में सबसे श्रेष्ठ ऋतु बसंत ऋतु को माना गया है।इस दिन श्रद्धालु मां शारदे की पूजा अर्चना तो करते हीं है साथ हीं इस शुभ दिन को लोग नए घर का गृह प्रवेश, विदाई समारोह, नए व्यापार का शुभारंभ भी करते हैं। इस मौके पर प्रखंड भर के कई शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ ग्राम सेरनदाग,बिंगलात में संचालित प्रस्तावित झारखंड उच्च विद्यालय सेरनदाग में माँ सरस्वती की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भक्तिमय माहौल में बाजे-गाजे के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal