Home » News Update » मंदिर के ग्यारह वीं वर्षगांठ पर निकाली गयी कलश यात्रा व कीर्तन का आयोजन।

मंदिर के ग्यारह वीं वर्षगांठ पर निकाली गयी कलश यात्रा व कीर्तन का आयोजन।

बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल स्थित निशन हाट स्थित हनुमान राम जानकी मंदिर की ग्यारह वीं वर्षगांठ पर मंदिर कमिटि द्वारा बुधवार को भव्य आयोजन किया गया है। मंदिर की ग्यारह वीं वर्षगांठ पर स्थानीय कोनार नदी छठ घाट से कमिटि के गणेश राम एवं मुखिया चंद्रदेव घांसी के नेतृत्व में महिलाओं एवं युवतियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा के साथ काफी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भी शामिल थे। कलश यात्रा बोकारो थर्मल के मुख्य सड़क मार्गों से होता हुआ निशन हाट मंदिर पहुंचा। कलश यात्रा की समाप्ति के बाद अखण्ड कीर्तन का आयेजन किया गया। गुरुवार 6 फरवरी को मंदिर में पुजारी बिजेंद्र मिश्रा के द्वारा हवन पूजन एवं पूर्णाहुति किया जाएगा।जिसमे चंद्रदेव घासी, मुखिया, गणेश राम इंडियन नेता, संजीव मालाकार अमित यादव धोनी यादव विजय यादव रीमा कुमारी जनता देवी आशा देवी रेणु देवी सल्तना देवी,आदि दर्जनों लोग मौजूद थे l

संवाददाता विनीत मुंडा की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal