Home » News Update » रेशमा कुमारी को स्वर्ण पदक की जीत पर बोकारो जीप अध्यक्षा एवं समाजसेवी ने दिया शुभकामनाएं।

रेशमा कुमारी को स्वर्ण पदक की जीत पर बोकारो जीप अध्यक्षा एवं समाजसेवी ने दिया शुभकामनाएं।

गोमिया की रेशमा कुमारी ने 38 वां नेशनल गेम में जीता स्वर्ण पदक।

गोमिया: भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ी ने लॉन बॉल में इतिहास रचा है।

रेशमा कुमारी को स्वर्ण पदक की जीत पर बोकारो जीप अध्यक्षा सुनीता देवी एवं समाजसेवी चितरंजन साव ने दिया शुभकामनाएं। उत्तराखंड के देहरादून में चल रहे 38वें  नेशनल गेम्स में रेशमा कुमारी ने लॉन बॉल में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड और गोमिया का नाम रोशन किया। रेशमा भाटिया एथलेटिक्स अकैडमी बोकारो थर्मल की खिलाड़ी है और पिछले चार वर्षो से कड़ी मेहनत कर रही है। यह उनका पहला नेशनल गेम था जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

बताते चले की रेशमा कुमारी साधारण परिवार से निकलकर इतिहास रचा है रेशमा कुमारी गोमिया के होसिर रथ टांड की रहने वाली है उनके पिता सुरेश नोनिया टेंपो चालक है और वह गोमिया डिग्री कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्रा है उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। जिप अध्यक्षा एवं समाज सेवी चितरंजन साव ने भाटिया एथलेटिक अकैडमी के प्रशिक्षक आशु भाटिया को बधाई दी एवं रेशमा कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal