Home » News Update » पतरातू प्रखंड बिचा पंचायत के बहेरा टोला नदी में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण होगा – महेंद्र महतो।

पतरातू प्रखंड बिचा पंचायत के बहेरा टोला नदी में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण होगा – महेंद्र महतो।

पतरातू: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पतरातू प्रखंड के आतिसुदूर क्षेत्र बिचा पंचायत के बहेरा टोला एवं होन्हेटांड के बीच बहेरा टोला नदी में 3 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से एक उच्च स्तरीय पुल का निर्माण करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तकनीकी एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किया गया। ज्ञात होगी जब से रोशन लाल चौधरी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक बने तब से विधानसभा क्षेत्र में विकास की कई योजनाओं की लगातार स्वीकृति की सिलसिला बढ़ते ही जा रही है और इसी सिलसिले को आगे बढ़ते हुए बिचा पंचायत में इतनी बड़ी पुल की स्वीकृति ग्रामीण विकास विभाग राँची ने दिया है। पुल निर्माण के लिए सारी औपचारिकता पूरी होते ही इसका शिलान्यास विधायक रोशन लाल चौधरी के कर कमल द्वारा किया जाएगा ।

गुलाम सरवर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal