Home » News Update » धूमधाम से मनाया गया समाजसेवी संजय सिंह का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवी संजय सिंह का जन्मदिन

जन्मदिन समारोह में “प्रखंड हो या जिला बबुआन से हिला” गाने पर जमकर थिरके युवा।

राँची:झारखंड प्रदेश के राजधानी राँची महानगर अंतर्गत गाड़ीखाना चौक के नजदीक अवस्थित कार्यालय में मंगलवार की देर शाम झारखंड क्षत्रिय-राजपूत महापंचायत के संस्थापक संयोजक समाजसेवी संजय सिंह का जन्मदिन काफी हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया जिसमें भारी संख्या में शुभचिंतक, प्रशंसक, समर्थक व सहयोगी मौजूद थे।समाजसेवी संजय सिंह ने केक काटकर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों का आशीर्वाद व प्यार हमारे साथ है।भारी संख्या में अपने प्रशंसकों के बीच धूमधाम से जन्मदिन मनाते हुए श्री सिंह ने कहा कि शुभ संकल्पों को क्रियान्वित करने का समय है समाज के युवाओं से सामाजिक कुरीतियों को जड़-मूल से खत्म करने का आह्वान किया।अंत में श्री सिंह ने सबका शुक्रिया व धन्यवाद ज्ञापित किया जन्मदिन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई हस्तियों ने जन्मदिन में सम्मिलित होकर केक खिला उन्हें जन्मदिन की बधाई दी व दीर्घायु होने की कामना की।मौके पर मौजूद “झारखंड क्षत्रिय राजपूत महापंचायत” के संस्थापक समन्वयक मनीष सिंह ने केक खिला लंबी उम्र की कामना करते हुए श्री सिंह के जन्मदिन पर सप्रेम बधाई और दिव्य हार्दिक शुभकामनाएं दी व कहा कि आने वाला प्रत्येक नया दिन,आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आये!इस अवसर पर “झारखंड क्षत्रिय राजपूत महापंचायत” के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता प्रो.(डॉ.)धीरज सिंह “सूर्यवंशी” ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ आजीवन समाजसेवी श्री सिंह को जीवन पथ पर गतिमान बनाये रखे..जीवन हर पल जीने, उत्साह उमंग के साथ उसे अनुभव करने का नाम है। आत्मसमीक्षा का यह पर्व आपको जीवन लक्ष्य का सतत् बोध कराता रहे, आप परमात्मा की आकांक्षाओं पर खरे उतरें, ऐसी आपकी लौकिक एवं पारलौकिक उन्नति, प्रगति के लिए हम परम पूज्य जगत जननी जगदंबा भवानी से हार्दिक प्रार्थना कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में शुभचिंतक, प्रशंसक, समर्थक व सहयोगी मौजूद थे।वहीं दूसरी तरफ जन्मदिन समारोह में “प्रखंड हो या जिला बबुआन से हिला” गाने पर युवा जमकर थिरके व अंत में सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal