Latehar : JJMP का एक उग्रवादी अर्जुन सिंह को पुलिस ने धर दबोचा है। उसके पास से एक 7.56 एमएम का ऑटोमैटिक पिस्टल, पांच जिंदा गोलियां और एक मैगजीन जब्त की गयी है। उसे लातेहार की मनिका पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर गिरफ्तार किया है। इस बात का खुलासा आज लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया।
SP कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि उन्हें लगातार इंफॉर्मेशन मिल रही थी कि JJMP उग्रवादी अर्जुन सिंह लातेहार के मनिका इलाके में एक्टिव है। ठेकेदारों से लगातार लेवी वसूल रहा है। इसी बीच आज यानी बुधवार को पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली कि अर्जुन सिंह को मनिका थाना क्षेत्र के सनगड़वा इलाके में देखा गया है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लग रहा है। मिली सूचना पर बरवाडीह SDPO की देखरेख में टीम गठित की गयी। टीम में मनिका थानेदार इंस्पेक्टर शशि कुमार, ASI रणधीर कुमार सिंहसिपाही अरुण लकड़ा, अनुरंजन टोपणो और पप्पु कुमार यादव को शामिल किया गया। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर गुप्त तरीके से रेकी कर रेड मारी और उग्रवादी अर्जुन सिंह को दबोच लिया। SP ने बताया कि गुरफ्तार अर्जुन सिंह JJMP के लिए लाइजनिंग का काम करता है। उसके खिलाफ मनिका थाना में दो मामले दर्ज हैं। उसने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं।
