बेरमो: सीएसआर कोनार डैम द्वारा मंगलवार को नेत्र जांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया । सीएसआर कोनार द्वारा नेत्र जांच सह मोतियाबिंद शिविर का आयोजन लोकनायक जयप्रकाश आई हॉस्पिटल , बहेरा , चौपारण के सहयोग से किया गया । शिविर का उद्घाटन कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने किया । इस अवसर पर परियोजना प्रधान ने कहा कि डीवीसी सीएसआर के माध्यम से अपने परियोजना क्षेत्र में रह रहे असहाय , गरीबों और जरूरत मंद लोगों की स्वास्थ्य की देखभाल करता है । इसी क्रम में यह शिविर का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंधक गोपाल महतो , पवन कुमार , चंद्रशेखर , डॉक्टर बी एन मंडल , हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि डुमरचंद महतो , सुरेश राम , पंकज , मुखिया और सीएसआर के प्रभारी सुनील कुमार आदि । 202 लोगों की नेत्र जांच की गई और मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 48 लोगों का चयन किया गया । ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का ऑपरेशन 12.02.25 को होगा । ऑपरेशन के बाद मरीज 13.02.25 को वापस कोनार आ जाएंगे ।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
